Mahasamund News: महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार, खिड़की की ग्रील तोड़कर हुए फरार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Sanjay Sahu
Mahasamund New

Mahasamund News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित बरोंडा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी ने रात करीब 2 से 3 बजे के बीच खिड़की की ग्रील तोड़कर परिसर से भागने में सफलता हासिल की। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस फरार नाबालिगों की तलाश में जुटी हुई है।

Mahasamund News: जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी नाबालिग पिछले चार से पांच महीनों के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे। इनमें एक नाबालिग दुष्कर्म के मामले में, दो चोरी के मामलों में निरुद्ध थे, जबकि अन्य के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनका संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी और पड़ोसी राज्य ओडिशा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बताया जा रहा है।

Mahasamund News: घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार नाबालिगों की तलाश के लिए जिलेभर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Mahasamund News: गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की घटना सामने आई थी। एक बार फिर हुई इस घटना ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *