NEET paper leak case: जंतर-मंतर टिप्पणी विवाद: महिला कांग्रेस ने कंगना रनौत और टी.जी. मोहनदास के खिलाफ महिला आयोग में की शिकायत, रायपुर में किया प्रदर्शन

NEET paper leak case: रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं, विशेषकर महिला प्रदर्शनकारियों, को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर में विरोध प्रदर्शन करते हुए कंगना रनौत का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने आरोप लगाया कि केरल निवासी आरएसएस विचारक एवं भाजपा के पूर्व राज्य बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रमुख टी.जी. मोहनदास ने अपने यूट्यूब चैनल पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही छात्राओं और महिलाओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उनका कहना है कि ऐसे बयान महिलाओं की गरिमा और सम्मान के खिलाफ हैं।

शिकायत में भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के हालिया सार्वजनिक बयानों का भी उल्लेख किया गया है। महिला कांग्रेस का आरोप है कि कंगना रनौत ने प्रदर्शन में शामिल Gen-Z छात्र-छात्राओं, विशेषकर युवा महिलाओं, के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और पूरे प्रदर्शन को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

NEET paper leak case: प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने कहा कि दोनों नेताओं के सार्वजनिक बयान महिलाओं के सम्मान और संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार की भावना के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में महिला आयोग को हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

NEET paper leak case: महिला कांग्रेस ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की है कि टी.जी. मोहनदास और कंगना रनौत के बयानों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही संबंधित थाना और साइबर क्राइम प्रकोष्ठ को भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

NEET paper leak case: शिकायत सौंपने के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर में कंगना रनौत का पुतला दहन किया और दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला, ममता राय, हजरून बानो, गंगा यादव, सबा अली, कल्पना सागर, डिंपल खान, पूनम पांडे सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Sarangarh-Bilaigarh News: उफनते नाले में बही कार चौथे दिन मिली: कार के भीतर मिले दंपती के शव, NDRF-SDRF और पंजाब के गोताखोरों ने पूरा...

Sarangarh-Bilaigarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उफनते...

CG Promotion: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, आदेश जारी

CG Promotion: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में...

Related Articles

Popular Categories