Dhamtari Crime: पुरानी रंजिश में चाकूबाजी: दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ वार, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

Sanjay Sahu
Dhamtari Crime

Dhamtari Crime: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुरूद थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक युवक को घेरकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र के सुनील सिनेमा के पास की है। पीड़ित वेदप्रकाश किसी काम से वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश रखने वाले दो युवक मौके पर पहुंचे और उसे रोक लिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Dhamtari Crime: हमलावरों ने वेदप्रकाश की कमर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Dhamtari Crime: घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी खिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *