Ujjain News: महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म, मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी

Sanjay Sahu
Ujjain News

Ujjain News: उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर एक महिला ने दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं ज्ञानदास ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग की साजिश बताया है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों की जांच कर रही है।

Ujjain News: महिला ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसे खीर का प्रसाद खिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी देकर कथित अश्लील फोटो-वीडियो दिखाए गए। महिला ने कहा कि उसने सभी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है और उसे न्याय मिलने की उम्मीद है।

Ujjain News: वहीं ज्ञानदास महाराज ने कहा कि वह पहले ही 17 जुलाई को महाकाल थाने में आवेदन दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में महिला और उसके भाई से मुलाकात हुई थी। भोजन के बहाने घर बुलाकर उनके आपत्तिजनक फोटो ले लिए गए और फिर ब्लैकमेल किया गया। दबाव में आकर लाखों रुपये की मदद भी की, लेकिन मांग बढ़ती गई। जब पैसे देने से मना किया तो 25 से 30 लाख की मांग की गई। उन्होंने दावा किया कि महिला से विवाह भी हुआ था और बाद में आश्रम में हिस्सा मांगा गया। ज्ञानदास ने कहा “मुझे राजा रघुवंशी जैसा बनाना चाहती थी, लेकिन मैं उसकी साजिश से बच गया।”

Ujjain News: इस मामले में एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। बयान दर्ज कराने के लिए महिला को बुलाया गया था लेकिन वह अब तक उपस्थित नहीं हुई है। जांच अधिकारी एसआई नेहा सिंह ने बताया कि ज्ञानदास के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उन्होंने विवाह, रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आवेदनों की निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइट
1. गगन बादल टी आइ महाकाल थाना
2. महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *