Ashoknagar Forest Team Attack: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में अशोकनगर वन टीम पर हमला का गंभीर मामला सामने आया है। मुंगावली वन परिक्षेत्र के किरौला गांव के पास अवैध लकड़ी से भरी बैलगाड़ी जब्त करने पहुंची वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य वनकर्मियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






