Moong Crop Procurement Protest: मध्यप्रदेश में मूंग फसल खरीद आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। सरकार की ओर से मूंग फसल का केवल 25 प्रतिशत खरीदने की नीति का विरोध करते हुए कई किसान संगठनों ने राजधानी भोपाल की ओर कूच शुरू कर दिया है। मूंग फसल खरीद आंदोलन के चलते कई जगह पुलिस और किसानों के बीच तनाव की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ते रहे।






