Kirandul Sports: एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग-1 में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, कलेपाल, हिरोली, दुगेली और गामावाड़ा ने बनाई अंतिम चार में जगह

Anuj Nirala

Kirandul Sports:आलम खान\ किरंदुल/बचेली। एनएमडीसी (NMDC) के नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत आयोजित बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन किरंदुल फुटबॉल मैदान और बचेली हॉकी मैदान में खेले गए लीग मुकाबलों में ग्रामीण खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद ग्राम पंचायत कलेपाल, हिरोली, दुगेली और गामावाड़ा की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

तीसरे दिन खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन फिटनेस, रणनीति और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। प्रत्येक मुकाबले में जीत के लिए दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता का रोमांच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा मैदान पहुंचे, जिन्होंने खिलाड़ियों का तालियों और उत्साह के साथ हौसला बढ़ाया।

Gajendra Yadav Statement: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान, बोले- उन्हें फैसला वापस लेना चाहिए

इन टीमों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

Kirandul Sports: किरंदुल में खेले गए मुकाबलों में पूल-ए से ग्राम पंचायत कलेपाल और पूल-बी से ग्राम पंचायत हिरोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में स्थान बनाया।वहीं बचेली में आयोजित मुकाबलों में ग्राम पंचायत दुगेली और ग्राम पंचायत गामावाड़ा की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। अब चारों टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी।

रविवार को होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच रविवार, 26 जुलाई को एनएमडीसी टाउनशिप, बचेली के हॉकी मैदान में खेले जाएंगे। चारों टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी। खेल प्रेमियों को रोमांच और संघर्ष से भरपूर मुकाबलों की उम्मीद है।

Major Fire Incident at Korba Carbon Factory: कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट से भीषण आग; जान बचाकर भागे 30-40 मजदूर

शाम 5 बजे होगा पुरस्कार वितरण समारोह

Kirandul Sports: प्रतियोगिता का समापन समारोह 26 जुलाई 2026 को शाम लगभग 5 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एनएमडीसी प्रबंधन की ओर से ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।समापन समारोह में एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

एनएमडीसी द्वारा आयोजित बैलाडीला कबड्डी लीग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *