CG NEWS : विधायक इंद्र साव ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, सुखत के नाम पर ज्यादा धान ना तौलने की दी हिदायत

CG NEWS : भाटापारा ::- विधायक इंद्र साव ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को निपनिया धनेली मोपका संग्रहण केंद्र पहुंचकर वहां की अब तक की स्थिति का जायजा लिया वही उन्होंने संबंधित प्रभारियों को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी किसान का धान निर्धारित वजन से ज्यादा का तौल ना करे।इस दौरान अनेक किसानों ने अव्यवस्था को लेकर विधायक से शिकायत भी करी।

CG NEWS : विधायक इंद्र साव राज्य शासन द्वारा की जा रही धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए शुक्रवार को निपनिया धनेली

CG NEWS : मोपका केंद्र पहुंच कर वहां की जा रही खरीदी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपस्थित किसानों से उन्होंने चर्चा करते हुए धान बिकी, तौल, भुगतान को लेकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना,इस दौरान विधायक साव ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को पर्याप्त मात्रा में सुविधा ना मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है,उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इस बात की जवाबदारी संबंधित केंद्र के प्रभारी की है। उन्होंने किसानों का धान तौलाई के समय हमालों के द्वारा किसानों से सुखत के नाम पर ज्यादा धान ना तौला जाए, इस बात को सभी व्यवस्थापक गंभीरता से ले।

CG NEWS : विदित हो कि गत सप्ताह धान खरीदी प्रारंभ होते ही विधायक साव ने सिमगा क्षेत्र के सोसायटियों का निरीक्षण किया था जहां उन्होंने किसानों को हो रही असुविधा के लिए नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से चर्चा की थी। विधायक साव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के धान को पूरा खरीदने से बचने के लिए नए नए नियम लागू कर किसानों को परेशान कर रही है.

CG NEWS : उन्होंने कहा कि खुद का खेत, खुद की फसल उसके बाद आधार कार्ड का लोचा मंडियों में लगाकर सरकार की करनी और कथनी को उजागर करता है। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि जीतू ठाकुर, दिनेश तिवारी, हेमंत वर्मा, खोमेश साहू ,अनुप् साहू, चुरावन साहू, महेश साहू, ड्रुपत वर्मा, चेतन निषाद, योगेश पाल, सालिक साहू, मिलाप साहू, गेंदू ध्रुव, नोहर ध्रुव, डोमार ध्रुव, धाजाराम साहू, जलू जायसवाल, डिगेश जायसवाल, सरोज ध्रुव, लीलाराम यादव, मुकेश साहू, मन्नू लाल साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories