CG NEWS : NSS कैंप बेलगांव में माकडी पुलिस द्वारा चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : उपस्थित छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को सायबर अपराध के साथ-साथ महिला अपराध यातायात के नियम नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।

CG NEWS : रोशन सेन/ मकड़ी ,पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

CG NEWS : इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 29.11.2025 को NSS कैंप बेलगांव में निरीक्षक विकास बघेल द्वारा कैंप में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है।

CG NEWS : इस दौरान मुख्य अतिथि रदमा सुधर बघेल (जिला पंचयात सदस्य), विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्यामबती रमेश नेताम (सरपंच ग्राम पंचायत बेलगांव), देवराज मोहन्ति (प्राचार्य DAV स्कूल बेलगांव), वृन्दाधर नेरोजी (NSS कार्यक्रम अधिकारी), रमन मेश्राम (NSS कार्यक्रम संयोजक), मनीष कुमार यादव (व्याख्याता), दामिनी साहू, शमा वट्टी, दुर्गेश्वरी साहू, पवन वैष्णव, दीपेश कोड़ोपी, बुद्धू मरकाम, श्रीमती सोनाई मरकाम (वार्ड पंच) श्रीमती लछनी नेताम (वार्ड पंच), लहरी मरकाम, गोविंद मरकाम तथा अन्य ग्रामीण एवं समस्त छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें…

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *