Indore News: इंदौर पहुंचीं मानव अधिकार आयोग की मॉनिटर डॉ. पूर्वा मित्तल, महिला थाने का किया निरीक्षण; महिला अपराधों की समीक्षा, ट्विसा केस पर टिप्पणी से किया इनकार

Indore News: इंदौर। मानव अधिकार आयोग की मॉनिटर डॉ. पूर्वा मित्तल ने इंदौर दौरे के दौरान महिला थाने का निरीक्षण कर महिला अपराधों से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों, जांच की प्रगति और पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की जानकारी ली। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने मामलों के शीघ्र और निष्पक्ष निराकरण पर जोर दिया।

महिला अपराधों के मामलों की ली विस्तृत जानकारी

Indore News: निरीक्षण के दौरान डॉ. मित्तल ने महिला थाने में दर्ज प्रकरणों, उनकी जांच प्रक्रिया और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि पीड़ित महिलाओं को किस प्रकार की कानूनी और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा मामलों के निपटारे में क्या चुनौतियां सामने आ रही हैं।उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध बेहद गंभीर हैं और ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Indore Police: इंदौर पुलिस का हाईटेक एक्शन हर थाने को मिली ड्रग्स डिटेक्शन किट, अब मौके पर होगी नशे की जांच

‘महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो’

डॉ. पूर्वा मित्तल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय हैं। ऐसे मामलों की लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता महसूस हो तो महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार किया जाना चाहिए।

ट्विसा केस पर टिप्पणी से किया इनकार

Indore News: भोपाल के चर्चित ट्विसा केस को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. मित्तल ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर सार्वजनिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

Indore Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बीच इंदौर में 24 दिन पुराना आंदोलन समाप्त, प्रदर्शनकारियों ने मनाया जश्न

IIM इंदौर में छात्रों से किया संवाद

Indore News: महिला थाने के निरीक्षण के बाद डॉ. पूर्वा मित्तल आईआईएम इंदौर पहुंचीं। यहां उन्होंने छात्रों के साथ मानव अधिकार, सामाजिक उत्तरदायित्व, लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित और संवेदनशील समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता ही सामाजिक बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories