Mungeli News: मुंगेली में वन महोत्सव 2026: डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, ‘वृक्ष मित्र वाहन’ को दिखाई हरी झंडी

Sanjay Sahu
Mungeli News:

Mungeli News: मुंगेली: वन महोत्सव 2026 के अंतर्गत वनमंडल मुंगेली द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैगाकापा में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण किया साथ ही अपने अभिभाषण में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर भी हैं।कार्यक्रम में श्री साव जी ने “वृक्ष मित्र वाहन” को हरी झंडी दिखा कर जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया ।

Mungeli News: कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, कलेक्टर कुन्दन कुमार, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गोकुल राम रावटे सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Mungeli News: इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा जनभागीदारी के माध्यम से हरित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रकृति संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *