Chhattisgarh Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बुधवार को दिनभर अच्छी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।