Kondagaon News: 18 महीनों से साइकिल पर भारत भ्रमण कर रहा बिहार का युवा पहुंचा फरसगांव

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- जिले के फरसगांव नगर में मंगलवार शाम बिहार के खगड़िया जिले के 24 वर्षीय कृष्ण यादव अपनी ‘सम्पूर्ण भारत साइकिल यात्रा’ के दौरान पहुंचे। लगभग 18 महीनों से लगातार साइकिल के माध्यम से देशभर का भ्रमण कर रहे कृष्ण यादव अब तक 20 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं।

Kondagaon News: कृष्ण यादव ने बताया कि उन्होंने 20 जनवरी 2025 को बिहार से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। तब से वे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित देश के कई राज्यों का भ्रमण करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक जीवन और विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को करीब से जानना तथा लोगों से जुड़कर राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देना है।

 

Kondagaon News: फरसगांव पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा रात्रि विश्राम की व्यवस्था की। इस दौरान उम्मीद सामाजिक संस्था के सदस्यों ने फरसगांव रेस्ट हाउस पहुंचकर कृष्ण यादव से मुलाकात की और उन्हें बारिश में पानी से होने समस्या को देखते हुए उन्हें रेनकोट सम्मान में दिया। संस्था के सदस्यों ने उनकी साहसिक एवं प्रेरणादायक यात्रा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Kondagaon News: बुधवार दोपहर कृष्ण यादव अपनी भारत यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रायपुर रवाना हो गए। उनकी यह अनोखी साइकिल यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद देश को करीब से जानने और लोगों से जुड़ने का उनका यह प्रयास दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है।

Kondagaon News: सायकल यात्री ने युवाओं से की नशा मुक्त भारत बनाने की अपील

Kondagaon News: सायकल यात्री कृष्णा यादव ने युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को नियमित योग, व्यायाम एवं साइकिलिंग अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि समय मिलने पर साइकिल चलाने की आदत न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए कई प्रेरणादायक बातें साझा कीं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories