Khandwa News: खंडवा पहुंचीं DIG सिमाला प्रसाद, नशा मुक्ति अभियान में हुईं शामिल; बोलीं- जरूरी नहीं जनता थाने आए, पुलिस भी लोगों तक पहुंच रही है

Anuj Nirala

Khandwa News: खंडवा। निमाड़ रेंज की नवपदस्थ डीआईजी सिमाला प्रसाद ने पदभार संभालने के बाद पहली बार खंडवा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में भाग लेकर लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

खंडवा में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल हुईं डीआईजी सिमाला प्रसाद ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता ही अपराध रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

दौरे के दौरान डीआईजी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित अपराधों, विवेचना की स्थिति, कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों और आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।उन्होंने अधिकारियों से जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और अपराध की प्रवृत्तियों की भी जानकारी ली तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Khandwa Protest: खंडवा में किसानों का हल्ला बोल ई-टोकन व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका; CM मोहन और शिवराज के पुतले फूंके

नशा इंसान से सही-गलत की समझ छीन लेता है

Khandwa News: मीडिया से बातचीत में डीआईजी सिमाला प्रसाद ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित करता है। जब कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आता है तो वह अपने व्यवहार और निर्णयों पर नियंत्रण खो देता है, जिससे कई बार गंभीर अपराध भी हो जाते हैं।उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से पूरे क्षेत्र में 15 दिवसीय नशा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

साइबर अपराध से बचाव के लिए भी चलाया गया अभियान

डीआईजी ने बताया कि हाल ही में पुलिस द्वारा ‘सेफ क्लिक अभियान’ भी चलाया गया, जिसके माध्यम से लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया।उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बैंक खाते और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। ऐसे मामलों में नागरिकों को तुरंत साइबर हेल्पलाइन और पुलिस से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Rewa News: करोड़ों की किताबें गायब होने वाले सरकारी गोदाम में लगी आग, हादसा या सबूत मिटाने की कोशिश?

“जरूरी नहीं जनता थाने आए, पुलिस भी लोगों तक पहुंच रही है”

Khandwa News: डीआईजी सिमाला प्रसाद ने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल थानों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर बार जनता ही अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचे। पुलिस भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रही है और उन्हें अपराधों से बचने के तरीके बता रही है।उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत करना ही ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *