Rewa News: करोड़ों की किताबें गायब होने वाले सरकारी गोदाम में लगी आग, हादसा या सबूत मिटाने की कोशिश?

Anuj Nirala

Rewa News: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित पाठ्य पुस्तक निगम के सरकारी गोदाम में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह वही गोदाम है, जहां से कुछ दिन पहले एक करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी किताबें गायब होने का मामला सामने आया था। ऐसे में आग की इस घटना ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग इसे महज हादसा मानने के बजाय किसी बड़े राज़ पर पर्दा डालने की आशंका भी जता रहे हैं।हालांकि, प्रशासन ने फिलहाल किसी भी तरह के निष्कर्ष से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

घटना चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम की है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Rewa Book Scam: रीवा पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम से 35 लाख से ज्यादा की सरकारी किताबें गायब, 450 से अधिक बंडल लापता होने की आशंका

25 बंडल किताबें आग की चपेट में

Rewa News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में करीब 25 बंडल किताबें आ गईं। इनमें कुछ किताबें आंशिक रूप से जल गईं, जबकि कुछ बोरियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।अधिकारियों के मुताबिक, नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रशासन की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, फोरेंसिक और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

पहले गायब हुई थीं एक करोड़ से ज्यादा की किताबें

गौरतलब है कि इसी गोदाम से कुछ दिन पहले एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी किताबें गायब होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।यह गोदाम रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में सरकारी स्कूलों के लिए पाठ्य पुस्तकों की सप्लाई का प्रमुख केंद्र है।

हादसा या साजिश? उठ रहे कई सवाल

Rewa News: किताबों की गुमशुदगी के मामले के बाद उसी गोदाम में आग लगने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या यह केवल एक दुर्घटना है या फिर करोड़ों रुपये की किताबों की गुमशुदगी से जुड़े सबूतों को नष्ट करने की कोशिश? फिलहाल इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

MP News: मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों में 108 एल्डरमैन नियुक्त, जानिए क्या होंगे अधिकार और किन शहरों को मिला प्रतिनिधित्व

प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

प्रशासन का कहना है कि किताबों की गुमशुदगी और आग लगने, दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही, साजिश या आपराधिक पहलू सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *