CG Accident News: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, BSP के ठेका कर्मी की मौत, दो घायल

Sanjay Sahu
CG Accident News:

CG Accident News:दुर्ग। भिलाई में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के एक ठेका कर्मी की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल एवेन्यू के पास हुआ।

CG Accident News:जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान श्याम राव के रूप में हुई है, जो भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका कर्मी के तौर पर कार्यरत थे। सोमवार रात वह मरोदा स्थित अपनी ससुराल से दो लोगों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर खुर्शीपार स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद श्याम राव करीब 50 फीट तक हाईवा के साथ घिसटते चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CG Accident News:सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि श्याम राव नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *