Raipur News : सरकारी शराब दुकान में निकली मिलावटी शराब, क्वार्टर में मिला कीड़ा – बदले की मांग पर हुआ बवाल……

रायपुर। Raipur News : छत्तीसगढ़ की राजधानी में शराब दुकानों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। लालपुर की मिलावटी शराब कांड के बाद अब छेरी खेड़ी की सरकारी शराब दुकान से नया मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने गोवा ब्रांड की शराब खरीदी, लेकिन बोतल के अंदर कीड़ा निकला। जब ग्राहक ने इसे बदलने की मांग की, तो दुकान के कर्मचारी ने न सिर्फ शराब बदलने से इनकार कर दिया, बल्कि युवक से बदसलूकी भी की।

Raipur News : युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारी यह कहता नजर आ रहा है कि शराब कहीं और से लाई गई है, इसलिए उसे नहीं बदला जाएगा। शराब में मिलावट और गुणवत्ता को लेकर पहले से सवालों के घेरे में खड़ी सरकारी दुकानों पर अब भरोसा करना और मुश्किल होता जा रहा है। मामले को लेकर प्रशासन और आबकारी विभाग की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories