Jitu Patwari: दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना; बोले- ‘नोटों से नहीं, वोट की ताकत से दीजिए जवाब’

Anuj Nirala

Jitu Patwari: दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को मैदान में उतार दिया है। शनिवार को पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके बाद आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने भाजपा पर चुनाव में धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता लोकतंत्र की ताकत को पहचानती है और यदि चुनाव के दौरान नोटों के दम पर वोट खरीदने की कोशिश की जाती है तो जनता को अपने वोट की ताकत से उसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का एक वोट किसी भी पैसे से अधिक ताकतवर होता है।

‘Indore Cleanliness: स्वच्छता सिर्फ पोस्टर से नहीं, व्यवहार परिवर्तन से आएगी’ इंदौर कार्यशाला में बोले फीडबैक फाउंडेशन के CEO अजय सिन्हा, पाठ्यक्रम में भारतीय स्वच्छता परंपरा शामिल करने की वकालत

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Jitu Patwari: जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच इन्हीं मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रही है।

प्रशासन को दी निष्पक्ष रहने की नसीहत

मीडिया से चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे बिना किसी दबाव के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की जवाबदेही संविधान और लोकतंत्र के प्रति होती है।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश, हर बूथ जीतने का दिया मंत्र

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने हर बूथ पर मजबूत टीम बनाकर अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने और मतदान के दिन कांग्रेस के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने की रणनीति पर जोर दिया।

Gwalior Accident: ग्वालियर में पुलिस की डायल-112 को ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पकड़ते ही चालक ने किया बेहोशी का ड्रामा; डॉक्टर के सामने खुली पोल

दतिया उपचुनाव बना प्रतिष्ठा की लड़ाई

Jitu Patwari: दतिया विधानसभा उपचुनाव अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन चुका है। दोनों दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं और बड़े नेताओं के लगातार दौरों ने चुनावी मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान के और तेज होने तथा राजनीतिक बयानबाजी के और अधिक तीखे होने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *