राहुल गांधी का एक्शन मोड : गुजरात कांग्रेस में 50% चेहरे बदले, बूथ से जिला तक नया नेतृत्व…

Parivesh
राहुल गांधी का एक्शन मोड : गुजरात कांग्रेस में 50% चेहरे बदले, बूथ से जिला तक नया नेतृत्व...

अहमदाबाद। राहुल गांधी का एक्शन मोड : गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 40 से अधिक जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह बदलाव राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मार्गदर्शन में चल रहे ‘सृजन अभियान’ के अंतर्गत किया गया है। इस बदलाव को कांग्रेस द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में नई राजनीतिक इंजीनियरिंग माना जा रहा है।

राहुल गांधी का एक्शन मोड : 50% चेहरे पहली बार कमान संभालेंगे

गुजरात कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में करीब 50 फीसदी ऐसे नाम हैं जो पहली बार जिला या शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि कुछ पुराने नेताओं को भी दोबारा मौका मिला है। संगठन में युवा, अनुभवी और सामाजिक प्रतिनिधित्व का संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

कई बड़े शहरों में नए नाम

  • अहमदाबाद शहर अध्यक्ष सोनल पटेल को नियुक्त किया गया है।

  • राजकोट शहर में डॉ. राजदीप सिंह जाडेजा, ग्रामीण में हितेश वोहरा।

  • सूरत शहर में विपुलभाई उधनावाला, ग्रामीण में आनंद चौधरी।

  • वडोदरा शहर में ऋत्विक जोशी, ग्रामीण में जसपाल सिंह पढियार।

  • वलसाड में किशनभाई पटेल, जामनगर शहर में वीरेन्द्र सिंह जाडेजा (दिग्गूभाई)।

केसी वेणुगोपाल का बयान

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि “ये नियुक्तियां केवल संगठनात्मक फेरबदल नहीं, बल्कि एक नई विचारधारा आधारित, पारदर्शी और समावेशी नेतृत्व को बढ़ावा देने की प्रक्रिया है।” उन्होंने बताया कि कांग्रेस जल्द ही अन्य राज्यों में भी इसी तर्ज पर संगठनात्मक पुनर्गठन करेगी।

राजनीतिक संदेश स्पष्ट: फील्ड में उतरने की तैयारी

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह कदम सिर्फ बदलाव का नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की रणनीति है। गुजरात में भाजपा को सीधी चुनौती देने के लिए कांग्रेस अब स्थानीय नेतृत्व को सक्रिय करने पर जोर दे रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *