Monday, May 18, 2026
32.9 C
Raipur

अर्पोरा Birch by Romeo Lane में ब्लास्ट का कोहराम! सिलेंडर ब्लास्ट में 25 की मौत, क्लब मैनेजर गिरफ्तार, 4 टूरिस्ट समेत 18 मृतकों की पहचान

नई दिल्ली : गोवा के पर्यटक इलाके अर्पोरा में शनिवार देर रात हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने एक भयावह त्रासदी का रूप ले लिया। नाइट क्लब “बर्च बाय रोमियो लेन” में आधी रात के समय हुए जोरदार विस्फोट के बाद अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरी इमारत में फैल गया और इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 20 स्टाफ सदस्य और 4 पर्यटक बताये जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, ज्यादातर मौतें आग से जलने की बजाय दम घुटने से हुई हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

Read More : भड़का Amit Baghel अरेस्ट विवाद! क्रांति सेना की रैली पर पुलिस का बड़ा एक्शन… कई पर FIR दर्ज

कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट?
घटना रात करीब 1 बजे की है। नाइट क्लब के किचन एरिया में अचानक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि आग ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जांच में पाया गया कि उस समय किचन में क्लोजिंग वर्क चल रहा था और गैस लीक होने से धमाका हुआ।

23 की मौत धुएं से, सिर्फ 2–3 जले
पुलिस के अनुसार, 25 मृतकों में से 23 लोगों की मौत दम घुटने से हुई। सिर्फ 2–3 लोग ही आग की लपटों में झुलसकर मरे।धुएं से मौत होने का कारण यह बताया जा रहा है कि विस्फोट के समय अधिकतर कर्मचारी बेसमेंट में मौजूद थे और अचानक हुए धमाके के बाद घबराकर नीचे की ओर ही भाग गए। बाहर निकलने की बजाय बेसमेंट में छिपना उनके लिए घातक साबित हुआ।

Read More : Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में पारा लुढ़का, रायपुर में आज धुंध का असर, शीतलहर के आसार

बच सकती थीं जानें?
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि धमाके के तुरंत बाद लोग खुले एरिया की ओर भाग जाते, तो इतना नुकसान नहीं होता। बेसमेंट में धुआं बहुत तेजी से भर गया और ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग वहीं बेहोश होकर गिरते चले गए।

फायर सेफ्टी मानकों की जांच शुरू
पुलिस, एफएसएल टीम और जिला प्रशासन ने नाइट क्लब को सील कर दिया है। प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और फायर सेफ्टी नियमों का पालन न करने के आरोप लगे हैं।क्लब के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC 304) का मामला दर्ज किया गया है।

सीएम प्रमोद सावंत का बयान
इस बाबत गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि—“क्लब प्रबंधन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।”उन्होंने यह भी कहा कि जांच तेज की गई है क्योंकि हादसे के समय गोवा में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories