MP Jagannath Rath Yatra: 300 साल पुरानी आस्था का भव्य संगम विदिशा के मनोरा में निकली भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

MP Jagannath Rath Yatra: विदिशा। जिले की ग्यारसपुर तहसील के ग्राम मनोरा में भगवान जगन्नाथ की करीब 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रथयात्रा पूरे धार्मिक उल्लास, परंपरा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। सुबह तड़के 5 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ को मंदिर परिसर से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रवाना किया गया। जैसे ही रथयात्रा शुरू हुई, पूरा मनोरा धाम “जय जगन्नाथ” के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रशासन के अनुसार, तीन दिवसीय रथयात्रा और मेले में करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

सुबह से उमड़ा आस्था का सैलाब

रथयात्रा शुरू होने से पहले ही मनोरा धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालु फूलों की वर्षा करते हुए भगवान का स्वागत करते नजर आए।रथयात्रा के दौरान धार्मिक भजन, कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुए।

MP News: कार में जबरन ले जाई जा रही थी महिला, पुलिस ने रोका तो खुला बड़ा राज

300 वर्षों से निभाई जा रही है परंपरा

MP Jagannath Rath Yatra: मनोरा की भगवान जगन्नाथ रथयात्रा क्षेत्र की सबसे प्राचीन धार्मिक परंपराओं में से एक मानी जाती है। बताया जाता है कि यह परंपरा करीब 300 वर्षों से लगातार चली आ रही है। हर वर्ष आषाढ़ माह में आयोजित होने वाली इस रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। पूरे आयोजन में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इसके अलावा 35 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और पूरे मेला क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई।किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें भी मौके पर तैनात रहीं।

पार्किंग और यातायात की विशेष व्यवस्था

MP Jagannath Rath Yatra: श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर से करीब 200 मीटर पहले खेतों में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई। वहीं, सागर मार्ग पर यातायात को डायवर्ट कर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

MP News: ‘राम एक शादी करता है तो रहीम भी एक ही करे’… UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, गरमाई सियासत

तीन दिवसीय मेले में जुट रहे श्रद्धालु

MP Jagannath Rath Yatra: रथयात्रा के साथ शुरू हुए तीन दिवसीय धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय व्यापारियों की दुकानें, झूले और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

मनोरा की यह ऐतिहासिक रथयात्रा आज भी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories