Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : सीएम मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन,...

Reva News : सीएम मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन, रीवा में हुआ अंतिम संस्कार; विदेश दौरे पर होने से नहीं पहुंच सके मुख्यमंत्री

Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का मंगलवार शाम निधन हो गया। बुधवार को रीवा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में सीएम के दोनों बेटे अभिमन्यु और वैभव, बुआ कलावती यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल समेत कई राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Reva News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों दुबई और स्पेन की सात दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी विदेश में हैं। जब निधन की खबर मिली, उस वक्त सीएम दुबई से स्पेन रवाना हो चुके थे। दूरी और जरूरी बैठकों के चलते वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

Reva News : 27 जून की रात ब्रह्मानंद यादव की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें सांस और पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया था। 30 जून को हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले जाया गया था। लेकिन मंगलवार शाम अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

Reva News : मुंबई से पढ़ाई, फिर मध्यप्रदेश में प्रिंसिपल बने

Reva News : ब्रह्मानंद यादव ने मुंबई में शिक्षा प्राप्त की और बाद में नौकरी के सिलसिले में मध्यप्रदेश के रीवा आ गए। यहां एक शासकीय स्कूल में शिक्षक बने और 1987 में प्रिंसिपल पद से रिटायर हुए थे।

Reva News : पारिवारिक पृष्ठभूमि

Reva News : ब्रह्मानंद यादव अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर में रहते थे, जो सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक शिक्षक हैं। उनकी बेटी सीमा यादव की शादी 1994 में मोहन यादव से हुई थी। बड़ा बेटा रामानंद यादव एयरफोर्स से रिटायर होकर जबलपुर में रहते हैं। दूसरा बेटा सदानंद यादव विद्या भारती, रीवा में कार्यरत है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here