Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10...

Raipur News: रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 सेंटरों में अचानक छापा; दस्तावेज और CCTV की जांच

Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 10 स्पा सेंटरों पर अचानक पहुंचकर गहन जांच की और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कर्मचारियों के दस्तावेज तक की पड़ताल की।

Raipur News: पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

Raipur News: जांच के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में कर्मचारियों के पहचान पत्र, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा इंतजाम, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। साथ ही यह भी देखा गया कि कहीं किसी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि तो संचालित नहीं हो रही है।

Raipur News: पुलिस ने सभी संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने, सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने और शासन के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

Raipur News: कमिश्नरेट पुलिस ने साफ किया है कि यदि किसी स्पा सेंटर में नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधि पाई गई तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here