Tuesday, August 25, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Nana Patwari: पहले ड्रग्स लेता था, अब शराब भी नहीं पीता’… नाना...

Nana Patwari: पहले ड्रग्स लेता था, अब शराब भी नहीं पीता’… नाना पटवारी का बड़ा कबूलनामा; हिरासत के बाद पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Nana Patwari: इंदौर। इंदौर के चर्चित ड्रग्स मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पूछताछ के बाद रिहा हुए नाना पटवारी पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाने के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वह पहले ड्रग्स का सेवन करते थे, लेकिन पिछले तीन वर्षों से पूरी तरह नशा छोड़ चुके हैं।

‘पहले ड्रग्स लेता था, अब शराब भी नहीं पीता’

Nana Patwari: मीडिया से बातचीत के दौरान नाना पटवारी ने कहा कि उन्होंने करीब तीन साल पहले तक ड्रग्स का सेवन किया था, लेकिन उसके बाद पूरी तरह नशे से दूरी बना ली। उन्होंने कहा कि अब वह न तो ड्रग्स लेते हैं और न ही शराब का सेवन करते हैं।उन्होंने कहा कि अपने जीवन में हुई गलतियों को उन्होंने स्वीकार किया है और अब उनका ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है।

‘पुलिस ने पूरे दिन गाड़ी में घुमाया, ड्रग्स पर एक सवाल नहीं पूछा’

नाना पटवारी ने दावा किया कि गुरुवार सुबह वह अपनी कार सर्विसिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सन साइन सिटी कॉलोनी के पास राजेंद्र नगर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और अपने साथ ले गई।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे दिन उन्हें अपनी गाड़ी में घुमाती रही, लेकिन ड्रग्स मामले को लेकर उनसे एक भी सवाल नहीं पूछा। इतना ही नहीं, उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि आखिर किस वजह से हिरासत में लिया गया है।नाना पटवारी का कहना है कि उनके साथ की गई पूरी कार्रवाई अनावश्यक और दुर्भावनापूर्ण थी।

READ MORE: MP Politics: भाई की हिरासत पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- CM बदले की राजनीति बंद करें, विपक्ष को दबाने की हो रही कोशिश

ड्रग्स मामले के आरोपियों से संबंधों पर दी सफाई

Nana Patwari: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संबंधों के सवाल पर नाना पटवारी ने कहा कि जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे हैं और चुनाव के दौरान उनके साथ काम कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी संजय कौशल का सर्विस सेंटर है, जहां उनकी गाड़ियों की सर्विसिंग और धुलाई होती रही है। इसी कारण उनसे सामान्य परिचय और बातचीत थी। उन्होंने कहा कि इससे आगे उनका ड्रग्स कारोबार या इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

‘Tiger Is Back’ वीडियो से बढ़ा सियासी विवाद

पूछताछ के बाद नाना पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें “Tiger Is Back” लिखा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया।इसी बीच यह जानकारी भी सामने आई कि नाना पटवारी के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में नौ प्रकरण दर्ज हैं। कांग्रेस का कहना है कि इनमें अधिकांश मामले किसान आंदोलन और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हैं तथा कुछ मामलों में उन्हें अदालत से राहत भी मिल चुकी है।

जीतू पटवारी बोले- परिवार को परेशान किया जा रहा है

Nana Patwari: पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री हमारे परिवार को परेशान करना चाहते हैं तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।”

कानूनी सलाहकार ने भी रखा पक्ष

जीतू पटवारी के कानूनी सलाहकार ने बताया कि नाना पटवारी के खिलाफ दर्ज नौ मामलों में से पांच किसान आंदोलन से जुड़े हैं। दो मामले चुनाव के दौरान थाने के घेराव से संबंधित हैं, जिनमें उनका प्रत्यक्ष संबंध नहीं था। एक मामला जमीन विवाद का है, जिसमें उन्हें जमानत मिल चुकी है, जबकि दो मामलों में अदालत उन्हें बरी कर चुकी है।

READ MORE: MP News: भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे पर कोर्ट सख्त, दिनेश लोधी फरार घोषित; स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी

जांच जारी, राजनीति भी तेज

Nana Patwari: फिलहाल इंदौर पुलिस ड्रग्स नेटवर्क की जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं दूसरी ओर नाना पटवारी पुलिस कार्रवाई को साजिश बता रहे हैं और कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रताड़ना करार दे रही है।अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच किस दिशा में बढ़ती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here