Rural Property Ownership Scheme MP: ग्रामीण संपत्ति मालिकाना हक योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से आबादी की भूमि पर रह रहे 48 लाख से अधिक परिवारों को अब उनकी जमीन का कानूनी मालिकाना हक मिलेगा। ग्रामीण संपत्ति मालिकाना हक योजना का उद्देश्य लोगों को वैध दस्तावेज उपलब्ध कराना और संपत्ति से जुड़े अधिकारों को मजबूत बनाना है।





