Forex Trading Scam: FOREX ट्रेडिंग में 74 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Forex Trading Scam: रायपुर। FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को रायपुर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Forex Trading Scam: पुलिस के अनुसार, न्यू राजेंद्र नगर निवासी बहादुर आर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अप्रैल 2026 में गूगल पर FOREX ट्रेडिंग सर्च किया था। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर FIRSTIFY नाम के एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। ग्रुप में मौजूद लोगों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

Forex Trading Scam: आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क कर बहादुर आर्य और उनके भतीजे से कई किश्तों में कुल 74 लाख रुपये निवेश करवा लिए। निवेश के बाद न तो कोई मुनाफा दिया गया और न ही रकम वापस की गई। इसके बाद पीड़ित ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खातों, टेलीग्राम आईडी, व्हाट्सएप अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आरोपियों की लोकेशन राजस्थान में मिली। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और मुकेश कुमार मीणा तथा संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनके डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह और अन्य राज्यों में हुई संभावित ठगी का पता लगाया जा सके।

Forex Trading Scam: इस मामले में न्यू राजेंद्र नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Forex Trading Scam: गिरफ्तार आरोपी –

01. मुकेश कुमार मीणा पिता मूलचंद मीणा उम्र 26 साल निवासी ग्राम डोला का बांस थाना कालाडेरा जिला जयपुर (राजस्थान)।

02. संदीप कुमार पिता रामलाल उम्र 24 साल निवासी शाहपुरा थाना जाजोत जिला सीकर (राजस्थान)।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories