Shailesh Lodha Daughter Wedding: कौन हैं शैलेश लोढ़ा के दामाद? सिंगापुर के बैंकर से बेटी स्वरा ने की शाही शादी, बुलाए VIP मेहमान

Sanjay Sahu
Shailesh Lodha Daughter Wedding

Shailesh Lodha Daughter Wedding: नई दिल्ली। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता शैलेश लोढ़ा इन दिनों अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी को लेकर चर्चा में हैं। राजस्थान के ऐतिहासिक उम्मैद भवन पैलेस में तीन दिन तक चले भव्य विवाह समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Shailesh Lodha Daughter Wedding: रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा के दामाद शाश्वत सिंगापुर में बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत हैं। वह कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं और ग्लैमर की दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं। इसी वजह से उनके बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। शाश्वत और स्वरा दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं।

Shailesh Lodha Daughter Wedding: स्वरा लोढ़ा पेशे से लेखिका हैं। उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर ’54 Reasons Why Parents Suck!’ नाम की किताब भी लिखी है। इसके अलावा उन्हें संगीत का भी शौक है और उनका एक गाना यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है।

Shailesh Lodha Daughter Wedding: रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी दो चरणों में हुई। सबसे पहले मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में निजी समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद राजस्थान के उम्मैद भवन पैलेस में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य विवाह समारोह संपन्न हुआ।

Shailesh Lodha Daughter Wedding: शादी में स्वरा ने डिजाइनर सब्यसाची का आइवरी और गोल्डन रंग का ब्राइडल लहंगा पहना, जबकि शाश्वत शेरवानी में नजर आए। इस शाही शादी में परिवार, करीबी रिश्तेदारों और कई खास मेहमानों ने हिस्सा लिया।

Shailesh Lodha Daughter Wedding: बेटी की शादी शैलेश लोढ़ा के लिए भावुक पल रही। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं और प्रशंसक नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *