Dewas Crime News: किन्नर का भेष बनाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, कार और हथियार बरामद

Dewas Crime News: अनिल उपाध्याय \ देवास। देवास जिले की कन्नौद और खातेगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किन्नर का भेष धारण कर घरों में घुसकर लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई संपत्ति, वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें और हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी।

डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश हथियारों के साथ पकड़े गए

Dewas Crime News: पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को कन्नौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर-बैतूल हाईवे के ननासा स्थित ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर घेराबंदी की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 बदमाशों को हथियारों और एक अल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लूट और डकैती की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

READ MORE: MP News: राम मंदिर के बाद अब बगलामुखी मंदिर में चढ़ावे पर बवाल! निजी खातों में दान लेने के आरोपों से मचा हड़कंप

खातेगांव क्षेत्र में किन्नर बनकर की थी लाखों की लूट

Dewas Crime News: मामले का खुलासा तब हुआ जब खातेगांव थाना क्षेत्र के बरवाई खेड़ा निवासी कुलदीप पिता जगदीश जाट (27 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।फरियादी ने बताया कि 19 जून 2026 को तीन अज्ञात व्यक्ति उसके घर पहुंचे थे। इनमें से दो आरोपियों ने किन्नर का रूप धारण कर रखा था। आरोपियों ने बातचीत के बहाने घर में प्रवेश किया और मौका पाकर चाकू की नोक पर सोने के जेवरात लूट लिए।

लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद आरोपीयों के डर के कारण पीड़ित ने तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बाद में जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो पीड़ित का हौसला बढ़ा और उसने खातेगांव थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसपी के निर्देश पर गठित की गई विशेष टीम

Dewas Crime News: मामले की गंभीरता को देखते हुए देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में खातेगांव थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुनील गिरफ्तार

Dewas Crime News: जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात को सोनू उर्फ सुनील पिता लालू नाथ निवासी शिवपुर बड़ोदिया, जिला रतलाम और उसके साथियों ने अंजाम दिया था।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोनू उर्फ सुनील को संदलपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात करना स्वीकार किया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली।

जेल में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस गिरोह के अन्य आरोपी कन्नौद थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में पहले से गिरफ्तार होकर उपजेल कन्नौद में बंद हैं।न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों ने भी वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में—

  • भैरुनाथ पिता कालुनाथ (35 वर्ष), निवासी पाटुनीखुर्द, जिला धार
  • जीवन पिता मदननाथ (23 वर्ष), निवासी मांईदा, जिला धार
  • लखन पिता कैलाशनाथ (26 वर्ष), निवासी आनंद नगर, सादलपुर, जिला धार
  • अर्जुन पिता कालुनाथ (20 वर्ष), निवासी बोईदा, जिला धार
  • कैलाश पिता उमराव राव नाथ (40 वर्ष), निवासी बोईदा, जिला धार

शामिल हैं।

लूट की संपत्ति और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई संपत्ति, वारदात में उपयोग किए गए वाहन और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

READ MORE: MP Gujarat Agreement: 30 साल पुराने सरदार सरोवर विवाद का हुआ ऐतिहासिक अंत, चार राज्यों में बनी सहमति; मध्य प्रदेश का 7,669 करोड़ का दावा खारिज, गुजरात को मिलेंगे 1,650 करोड़ रुपये

पुलिस की कार्रवाई से गिरोह का हुआ खुलासा

Dewas Crime News: कन्नौद-खातेगांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लूट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।पुलिस टीम की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना स्तर के अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories