Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Crime: ऑपरेशन आघात’ के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30...

Raigarh Crime: ऑपरेशन आघात’ के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Raigarh Crime: गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत छाल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खेदापाली में अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना छाल पुलिस को ग्राम खेदापाली में अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश

Raigarh Crime: थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेदापाली निवासी सविता सतनामी अपने घर के समीप इमली के पेड़ के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक शिव खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा! रायपुर की 3D फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

ग्राहकों को शराब बेचते हुए पकड़ी गई महिला

Raigarh Crime:  पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो महिला ग्राहकों को महुआ शराब बेच रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता की दो प्लास्टिक जरीकेन बरामद हुईं, जिनमें कुल 30 लीटर महुआ शराब भरी हुई थी।पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और महिला को हिरासत में ले लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार महिला की पहचान सविता सतनामी (27 वर्ष), पति झंगलूराम सतनामी, निवासी ग्राम खेदापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

Raigarh Crime: इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय तथा महिला आरक्षक रंजिता चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।

READ MORE: CG Corporation Appointments: छत्तीसगढ़ के निगम-मंडलों और आयोगों में बड़ी नियुक्तियां, ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास को केश शिल्प बोर्ड की कमान

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here