Assembly Monsoon Session: 1033 सवालों के साथ 13 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र, कानून व्यवस्था से नकटी विवाद तक सरकार पर विपक्ष का हमला

Assembly Monsoon Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब तक विधायकों की ओर से 1033 सवाल लगाए जा चुके हैं। विपक्षी कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, नकटी भूमि विवाद, बिजली-पानी संकट और मानसून से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Assembly Monsoon Session: प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। कांग्रेस ने हाल के दिनों में बढ़ी हत्या, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, नशे के बढ़ते कारोबार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाने के संकेत दिए हैं। विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार पूरी तरह विफल रही है।

Assembly Monsoon Session: सत्र में किसानों से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठेंगे। खरीफ सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, धान खरीदी की तैयारी और कृषि संबंधी समस्याओं पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Assembly Monsoon Session: रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने, विस्थापन और विधायक आवास के लिए प्रस्तावित भूमि को लेकर चल रहा विवाद भी विधानसभा में गूंज सकता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती, पेयजल संकट, स्कूलों से जुड़े विवाद, बाढ़, जलभराव और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर भी विपक्ष सरकार को घेरेगा। वहीं सरकार इन सभी मुद्दों पर अपनी उपलब्धियां और तैयारियां सदन में रखने की तैयारी में जुटी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Baloda Bazar SDRF Rescue: आधी रात को उफनते नाले में बही बिजली विभाग की गाड़ी, एक कर्मचारी लापता

Baloda Bazar SDRF Rescue: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...

Related Articles

Popular Categories