Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News: पहली बारिश में उखड़ी इंदौर-नेमावर रोड, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के...

Indore News: पहली बारिश में उखड़ी इंदौर-नेमावर रोड, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के पास गड्ढों का जाल; ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Indore News: इंदौर। मानसून की पहली ही बारिश ने इंदौर-नेमावर मार्ग पर किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुडेल बुजुर्ग से करीब दो किलोमीटर आगे, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के पास सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंडला जेतकरण गांव का रास्ता बना मुश्किल

मुंडला जेतकरण गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ जमा हो गया है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पूरी तरह उखड़ गई, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से गुजरना अब किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।

READ MORE: Harda News: गोवंश की लगातार मौतों पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा, एसपी को सौंपा ज्ञापन दोषियों पर सख्त कार्रवाई और विशेष अभियान की मांग

हर दिन हादसे का बना रहता है खतरा

ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में बाइक सवार और छोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। लोगों का कहना है कि कई वाहन गड्ढों में फंस चुके हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

Indore News: स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात अभी शुरू ही हुई है और यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Indore News: पहली ही बारिश में सड़क की परत उखड़ने और गड्ढे बनने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण मानकों के अनुसार हुआ होता तो मामूली बारिश में उसकी ऐसी स्थिति नहीं होती।

READ MORE: Ashoknagar News: अंतरराज्यीय जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 87,700 रुपये के नकली नोट बरामद तीन आरोपी गिरफ्तार

अब लोगों की निगाहें प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी पर टिकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो बारिश के पूरे मौसम में हजारों लोगों को इसी बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here