Indore Crime News: ऑनलाइन सट्टे की लत ने बनाया गबन का आरोपी, ATM में कैश भरने वाले दो कर्मचारी 40 लाख रुपये की हेराफेरी में गिरफ्तार

Indore Crime News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एटीएम में कैश भरने वाली सीएमएस (CMS) कंपनी के दो कर्मचारियों ने भरोसे को ही धोखा दे दिया। ऑनलाइन सट्टे की लत के चलते दोनों कर्मचारियों ने एटीएम में कैश लोडिंग के दौरान धीरे-धीरे रकम निकालकर करीब 40 लाख रुपये का गबन कर लिया। कंपनी के ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद लसूडिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ऑडिट में खुली 40 लाख रुपये की हेराफेरी

Indore Crime News: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक राजपूत और दीपक के रूप में हुई है। दोनों सीएमएस कंपनी में एटीएम में नकदी भरने का काम करते थे।जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी कैश लोडिंग के दौरान अलग-अलग समय पर थोड़ी-थोड़ी रकम निकालते रहे, ताकि किसी को तत्काल संदेह न हो। कंपनी द्वारा कराए गए ऑडिट में करीब 40 लाख रुपये की कमी सामने आई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Indore Cyber Crime: एशियन गेम्स के लिए घोड़ा खरीदने के नाम पर 1.62 करोड़ की साइबर ठगी नाकाम, इंदौर साइबर पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

Indore Crime News: पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें ऑनलाइन सट्टे की लत लग गई थी। इसी कारण उन्होंने गबन की गई पूरी रकम ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगा दी, जहां लगातार हार के चलते पूरी राशि गंवा बैठे।

40 लाख की रिकवरी बनी सबसे बड़ी चुनौती

Indore Crime News: लसूडिया थाना पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।हालांकि पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती गबन किए गए 40 लाख रुपये की रिकवरी है, क्योंकि आरोपियों का दावा है कि पूरी रकम ऑनलाइन सट्टे में हार चुके हैं। पुलिस मामले के वित्तीय पहलुओं और डिजिटल ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है।

MP Crime News: 24 घंटे में 25 लाख की चोरी का खुलासा, मालिक का चालक ही निकला मास्टरमाइंड, 24 लाख रुपये बरामद

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories