Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में चोरी का खुलासा...

Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में चोरी का खुलासा ग्राहक बनकर पहुंचा बदमाश, सोने की चेन और अंगूठियां चुराकर फरार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore Crime News: इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया और दुकानदार की नजर बचाकर सोने की एक चेन और दो अंगूठियां लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए सभी जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

ग्राहक बनकर पहुंचा, जेवर लेकर हुआ फरार

Indore Crime News: पुलिस के अनुसार, घटना 22 जून की है। कनाड़िया थाना क्षेत्र के वैभव नगर स्थित चंद्रिका ज्वैलर्स में शाम करीब 5 बजे एक युवक बिना नंबर की शाइन मोटरसाइकिल से पहुंचा। उसने सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क पहन रखा था।

READ MORE: Indore Municipal Corporation: बारिश से पहले इंदौर नगर निगम का बड़ा अभियान 100 साल पुराना जर्जर भवन ढहाया, 95 खतरनाक इमारतें चिन्हित

युवक ने खुद को ग्राहक बताकर दुकानदार शिवशंकर विजयवर्गीय से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान मौका मिलते ही उसने सोने की एक चेन और दो अंगूठियां उठाईं और दुकान से बाहर निकलकर बाइक से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

Indore Crime News: घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया।इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुन्ना बारिया को हिरासत में लिया।

बड़वानी का रहने वाला है आरोपी

Indore Crime News: पूछताछ में आरोपी की पहचान बड़वानी जिले के ग्राम बोराली निवासी मुन्ना बारिया के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वह फिलहाल इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में रह रहा था।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।

चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद

Indore Crime News: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई सोने की चेन, दो अंगूठियां और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

READ MORE: Indore Police Action: इंदौर में गैंगस्टर आरिफ पड़ी पर पुलिस का बड़ा एक्शन खजराना का कुख्यात बदमाश जिलाबदर, चार जिलों में एंट्री पर रोक

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here