Janjgir-Champa Road Protest: पामगढ़ में सड़क के लिए आर-पार की लड़ाई, चक्काजाम से थमे पहिए, भारी पुलिस बल तैनात

Janjgir-Champa Road Protest: जांजगीर-चांपा/पामगढ़: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत पामगढ़ में डोंगाकोहरौद सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुँच गया है। बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का आंदोलन शुक्रवार सुबह से और अधिक उग्र हो गया, जब सुबह 10 बजे से पामगढ़ के मुख्य अंबेडकर चौक पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इस बड़े प्रदर्शन की कमान विशेष रूप से महिलाओं ने संभाल रखी है, जबकि बड़ी संख्या में पुरुष और युवा भी उनका साथ दे रहे हैं।

5 दिनों से अनशन पर हैं 8 युवा, मांग पर अड़े ग्रामीण

सड़क की दुर्दशा को लेकर पामगढ़ क्षेत्र के 8 युवक पिछले पांच दिनों से लगातार आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि वे अब केवल कागजी आश्वासनों से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं। जब तक धरातल पर सड़क निर्माण का कार्य वास्तविक रूप से शुरू नहीं हो जाता, तब तक पामगढ़ चौक से चक्काजाम नहीं हटाया जाएगा।

व्यापारियों का मिला बड़ा समर्थन, बाजार में पसरा सन्नाटा

इस जनआंदोलन को व्यापक रूप तब मिला जब पामगढ़ के स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने भी इसे अपना पूर्ण समर्थन दे दिया। सड़क निर्माण की मांग के हक में नगर के लगभग सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें शुक्रवार को बंद रहीं, जिसके कारण पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया। चक्काजाम के चलते पामगढ़ मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

एसडीएम के ‘दिसंबर वाले’ आश्वासन को ग्रामीणों ने नकारा

स्थिति की गंभीरता और कानून व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पामगढ़ एसडीएम ने आंदोलन स्थल पर पहुँचकर प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश की। एसडीएम ने दावा किया कि वर्तमान में सड़क की तात्कालिक मरम्मत (पैच वर्क) का काम जारी है और आगामी दिसंबर माह से मुख्य सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। हालांकि, प्रशासन के इस वादे को ग्रामीणों ने सिरे से नकार दिया और अपनी मांग पर अड़े रहते हुए चक्काजाम जारी रखा। फिलहाल जिला प्रशासन के आला अफसर बातचीत के जरिए कोई बीच का रास्ता निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Nakti Encroachment: नकटी में बुलडोजर चलने के बाद धरसीवां के कई गांवों में खौफ, आशियाना छिनने का डर

Nakti Encroachment: मोहम्मद याकुब/धरसीवां/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...

Dantewada Cyber Crime: केरल से दबोचे गए दो शातिर साइबर ठग, ₹19.50 लाख की की थी धोखाधड़ी

Dantewada Cyber Crime: फकरे आलम खान/बचेली/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा...

Kondagaon BJP News: उभरते आदिवासी युवा चेहरे रामकुमार कोर्राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट

Kondagaon BJP News: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories