Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS :पीटीएस बोरगांव में 23वां नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण का दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, बस्तर आई जी ने सुंदरराज पी. ने ली परेड की सलामी

CG NEWS :रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :- पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र बोरगांव में 20 जून शुक्रवार को नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण 23वां सत्र दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर पी. सुंदरराज शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सशत्र बलों के 90 आरक्षकों ने शानदार परेड कर अतिथियों को सलामी दिया।

CG NEWS : विभिन्न बटालियन के 90 नव आरक्षकों का हुआ प्रशिक्षण–

CG NEWS :मार्च पास्ट उपरांत बोरगांव पीटीएस के सेनानी एस एल बघेल के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पाठन में बताया कि कोण्डागांव जिले के अंतर्गत एक मात्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव में छत्तीसगढ़ राज्य के नव आरक्षकों को अनुशासन, मानव अधिकारों की रक्षा, युद्ध कौशल, फील्ड क्राफ्ट, एवं विभिन्न प्रकार के हथियारों का चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कुल 90 नव आरक्षकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस संस्था में उक्त अवधि से विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है और नव आरक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने क्षेत्र में जाकर देश की सेवा मे तैयार हैं।

CG NEWS :नव आरक्षकों को दिलाई गई शपथ–

CG NEWS :ततपश्चात आईजी ने सभी जवानों को शपथ दिलाकर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी क़िया। साथ ही निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक पर पद प्रमोट हुए परेड कमांडर रुस्तम सारंग को स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान आईजी ने सभी नव आरक्षकों के परेड की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी हैं।

CG NEWS :नक्सलवाद से निपटने ऐसे युवा नौजवानों की हमारे देश को निहायत जरूरत है_आईजी

CG NEWS :इस दौरान आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि आज पूरा देश भ्रष्टाचार एवं नक्सलवाद जैसी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है राज्य में पनप रहे नक्सलवाद से निपटने के लिए ऐसे युवा नौजवानों की हमारे देश को निहायत जरूरत है। पीटीसी बोरगांव में आयोजित 23वें दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण पूरा कर चुके छग सशत्र बल के अलग अलग बटालियन के 90 आरक्षक अब देश व समाज सेवा का संकल्प लेकर छत्तीसगढ़ में सेवा, सुरक्षा व शांति बनाए रखने में सेवा देंगे। मैं सभी नव आरक्षकों को बधाई देता हूँ और यह उम्मीद करता हूँ कि आने वाले समय मे भी ये जवान अपने प्रदेशवासियों की सेवा व सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे।

CG NEWS :समारोह के दौरान ये रहे मौजूद _

CG NEWS :इस अवसर पर डीआईजी एसएल बघेल, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार, सहायक सेनानी आनंद सिंह रावत, एसडीओपी अभिनव उपाध्याय, सीडीआई लक्ष्य राम प्रेमी, टीआई संजय सिंधे, सीसी भगवान सिंह, पीसी स्वपन सरकार एवं पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के सभी जवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में बोरगांव व आस पड़ोस गांव के ग्रामीण और आरक्षकों के परिजन उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर में ‘लादेन’ नाम से खौफ फैलाने वाला ड्रग तस्कर गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (इंदौर): इंदौर में नशे के खिलाफ...

इंदौर में NSUI का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय...

M.P News : बरगी में चीतल पर कुत्तों का हमला, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

Related Articles

Popular Categories