Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

MP Breaking : पीजी स्टूडेंट्स के लिए अब अनिवार्य होगी संविधान की पढ़ाई….

भोपाल | MP Breaking : मध्यप्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब राज्य के सभी पोस्ट ग्रेजुएट (PG) छात्रों के लिए संविधान की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जो आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू होगी।

सरकार का उद्देश्य है कि युवा वर्ग को भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाए ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की व्यवस्था को बेहतर तरीके से समझ सकें।

संविधान विषय को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा दिया जाएगा। यह निर्णय सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू होगा, और इसे छात्रों के लिए एक जरूरी शिक्षण विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories