Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Walk-in Interview: रायपुर में थर्ड जेंडर समुदाय के लिए नौकरी का...

Raipur Walk-in Interview: रायपुर में थर्ड जेंडर समुदाय के लिए नौकरी का मौका, 2 जुलाई को इंटरव्यू

Raipur Walk-in Interview
Raipur Walk-in Interview

Raipur Walk-in Interview: रायपुर: समाज कल्याण विभाग 2 जुलाई को थर्ड जेंडर (तृतीय लिंग) समुदाय के लोगों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू करेगा। इंटरव्यू सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबल केंद्र, आईडीएसएमटी बिल्डिंग, महंत कॉलेज के पास, गांधी चौक, रायपुर में होगा।

Raipur Walk-in Interview: इस भर्ती में अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर भर्ती करेगी। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के योग्य थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के अलग-अलग जिलों में नौकरी मिलेगी।

Raipur Walk-in Interview: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आना होगा। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य थर्ड जेंडर समुदाय को रोजगार के अवसर देना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। विभाग ने सभी योग्य उम्मीदवारों से इंटरव्यू में शामिल होने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here