Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics: नकटी गांव में गरजे भूपेश, बोले- गरीबों पर बुलडोजर चलाकर...

CG Politics: नकटी गांव में गरजे भूपेश, बोले- गरीबों पर बुलडोजर चलाकर BJP ने दिखाई ताकत

0
95
CG Politics
CG Politics

CG Politics: रायपुर : रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

CG Politics: दीपक बैज ने कहा कि घटना की जानकारी देर रात मिली थी, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं को मौके पर भेजा गया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और इस मुद्दे पर हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों के घर तोड़कर जनप्रतिनिधियों के लिए आवास बनाने की तैयारी कर रही है, जो उचित नहीं है।

CG Politics: बैज ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में उठाएगी। इसके अलावा पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर और राज्यपाल से भी मुलाकात करेगा। यदि समाधान नहीं निकला तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। उन्होंने भाजपा विधायक अनुज शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल से भी इस मामले में जवाब देने की मांग की।

 

CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया, जबकि प्रभावशाली लोगों के मकानों पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर तोड़े गए हैं, उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास मिलना चाहिए। बघेल ने यह भी कहा कि पहले पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए थी, उसके बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बुलडोजर चलाकर गरीबों पर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here