Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर मुकेश बनिया की...

Raipur Crime: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख की संपत्ति फ्रीज

0
67
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर मुकेश उर्फ मुकेश बनिया की करीब 42 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई SAFEMA (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट) के सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर की गई है।

Raipur Crime: पुलिस के अनुसार, मुकेश बनिया के खिलाफ हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरवरी 2026 में सिटी कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में उसे बड़ी मात्रा में गांजा, अल्प्राजोलम की गोलियां और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पहले से PIT-NDPS Act के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

Raipur Crime: जांच में पता चला कि आरोपी ने नशे के कारोबार से कमाए गए पैसों से एक मकान और तीन वाहन खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत इन संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा, जिसे मुंबई स्थित SAFEMA प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी।

Raipur Crime: अब आरोपी इन संपत्तियों को बेच, गिरवी रख या किसी के नाम नहीं कर सकता। यदि वह यह साबित नहीं कर पाया कि संपत्ति वैध कमाई से खरीदी गई है, तो सरकार इन्हें स्थायी रूप से जब्त कर सकती है। पुलिस का कहना है कि आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here