Kanker News: चलती स्कूटी से निकला सांप, घबराकर सड़क पर गाड़ी छोड़ भागी युवती

Kanker News: कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार सुबह एक स्कूटी सवार युवती के साथ हैरान कर देने वाली घटना हुई। शहर के दूध नदी पुल के पास चलते समय अचानक स्कूटी के अंदर से एक सांप ने फन बाहर निकाल लिया। सांप को देखते ही युवती डर गई और तुरंत स्कूटी सड़क पर छोड़कर सुरक्षित दूरी पर चली गई।

Kanker News: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा किया और सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक स्कूटी के अंदर ही छिपा रहा।

Kanker News: इसके बाद लोगों ने स्कूटी स्टार्ट कर रेस दी और सावधानी के साथ कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल किया। कुछ देर बाद सांप स्कूटी से बाहर निकल आया और सड़क की ओर भाग गया।

Kanker News: सांप के बाहर निकलने के बाद युवती और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories