Raigarh Wife Murder Case: पत्नी की हत्या के आरोपी पति को 24 घंटे में दबोचा घरेलू विवाद में डंडे से की थी हत्या, रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Raigarh Wife Murder Case: गौरी शंकर गुप्ता/ रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद एक बार फिर खूनी वारदात में बदल गया। कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पारेमेर में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त कर लिए हैं।

घर के आंगन में मिला महिला का शव

Raigarh Wife Murder Case: पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 की सुबह ग्राम पारेमेर में एक महिला की हत्या की सूचना थाना कापू को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां 43 वर्षीय जीतो बाई मंझवार का शव उसके घर में पड़ा मिला।पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर मामले की जांच शुरू की गई।

READ MORE: Raipur Crime News: कंपनी से 2.42 लाख रुपये का कॉपर और ब्रास चोरी, दो चोर और एक कबाड़ी गिरफ्तार

पति पर गया शक, दर्ज हुआ हत्या का मामला

Raigarh Wife Murder Case: जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस का संदेह मृतका के पति रामनाथ मंझवार (50 वर्ष) पर गया। इसके बाद थाना कापू में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

फरार होने की तैयारी में था आरोपी

Raigarh Wife Murder Case: विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव छोड़कर भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घटना वाली रात पत्नी के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। भोजन करने के बाद पत्नी आंगन में सो गई थी। उसने पत्नी से घर के अंदर सोने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं मानी तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।गुस्से में आरोपी ने पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की और बाद में लकड़ी के डंडे से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या में इस्तेमाल डंडा और कपड़े जब्त

Raigarh Wife Murder Case: आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा तथा घटना के समय पहने गए कपड़ों को विधिवत जब्त कर लिया। पूरी कार्रवाई ई-साक्ष्य और वीडियोग्राफी के साथ की गई।पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

Raigarh Wife Murder Case: इस मामले के त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जागेश्वर मरावी तथा महिला आरक्षक संगीता राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

READ MORE: Chhattisgarh News: नकटी गांव में कार्रवाई का विरोध करेगी कांग्रेस, दीपक बैज ने कहा – गरीबों के घर तोड़कर MLA के लिए मकान बना रही सरकार

एसएसपी ने दिया समाज को संदेश

Raigarh Wife Murder Case: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि क्षणिक आवेश में किया गया अपराध केवल एक व्यक्ति की जान नहीं लेता, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य बर्बाद कर देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पारिवारिक विवादों का समाधान हिंसा नहीं, बल्कि संवाद और संयम से करें। कानून अपने हाथ में लेने वालों के लिए जेल ही अंतिम परिणाम होता है।पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories