Wednesday, February 18, 2026
21.4 C
Raipur

ट्रैफिक TI की गाड़ी ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस पर ड्राइवर को भगाने का आरोप

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैफिक विभाग के थाना प्रभारी (टीआई) विशाल कुजूर की विभागीय बोलेरो वाहन ने सिग्नल पर खड़ी चार गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सिग्नल पर रेड लाइट के चलते वाहन रुके हुए थे। हादसे में चार कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि राहत की बात रही कि किसी को शारीरिक चोट नहीं आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो वाहन टीआई विशाल कुजूर के ड्राइवर अजय ध्रुव चला रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ या ड्राइवर नशे में था। टक्कर के बाद जब प्रभावित वाहन मालिकों ने नाराजगी जाहिर की और ड्राइवर को घेर लिया, तो मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे कथित रूप से वहां से भगा दिया।

घटना के बाद पीड़ित वाहन मालिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। वहीं, अब तक पुलिस की ओर से घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P Crime : भोपाल में क्रिप्टो कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी, 4.25 लाख रुपये पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में साइबर ठगी...

महाराष्ट्र में देवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला! मुस्लिमों को 5% कोटा अब पूरी तरह खत्म

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक और शैक्षणिक...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds