Tuesday, September 1, 2026
Home Tech Ujjain: महाकाल मंदिर दर्शन के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 7 फर्जी वेबसाइटें...

Ujjain: महाकाल मंदिर दर्शन के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 7 फर्जी वेबसाइटें बंद

Ujjain
Ujjain

Ujjain: विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बना रही ऑनलाइन ठग गिरोहों पर उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महाकालेश्वर भक्त निवास के नाम पर बनाई गई 7 फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश कर उन्हें बंद करवा दिया गया है।

Ujjain: श्रद्धालुओं से होटल बुकिंग, भस्मारती और ठहरने की व्यवस्था के नाम पर एडवांस ऑनलाइन भुगतान लेकर नकली बुकिंग दी जा रही थी। जब श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते, तब उन्हें ठगी का अहसास होता। इस लगातार बढ़ती ठगी की घटनाओं को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने स्वयं मामले की कमान संभाली और जांच के निर्देश दिए।

पुलिस की आईटी सेल, महाकाल थाना पुलिस और सीएसपी कोतवाली राहुल देशमुख की संयुक्त टीम ने फर्जी वेबसाइटों की होस्टिंग, डोमेन रजिस्ट्रेशन और गतिविधियों की तकनीकी ट्रैकिंग की। पुष्ट साक्ष्यों के आधार पर संबंधित डोमेन रजिस्ट्रार से संपर्क कर सभी 7 फर्जी वेबसाइटों को स्थायी रूप से बंद कराया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में ऐसे डोमेन दोबारा सक्रिय न हो सकें।

देशभर से लाखों श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं। इस आस्था का फायदा उठाकर कुछ साइबर अपराधी श्री महाकालेश्वर भक्त निवास के नाम पर वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहे थे। ये वेबसाइटें दिखने में वास्तविक लगती थीं और उनसे बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं से एडवांस में पैसे लेकर नकली बुकिंग थमा दी जाती थी।

एसपी शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के साइबर अपराधों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और आमजन को सतर्क करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उज्जैन पुलिस साइबर ठगी रोकने के लिए तकनीकी संसाधनों के साथ सतत सक्रिय रहेगी।

  • श्री महाकालेश्वर मंदिर या भक्त निवास की बुकिंग केवल मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी पोर्टल्स से ही करें।

  • किसी अनजान वेबसाइट से भुगतान करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।

  • किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या गतिविधि की सूचना तुरंत महाकाल थाना उज्जैन या साइबर सेल को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here