Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Gaurela-Pendra Accident: रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO: बेकाबू कार ने कई...

Gaurela-Pendra Accident: रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO: बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 6 साल का मासूम बाल-बाल बचा

Gaurela-Pendra Accident
Gaurela-Pendra Accident
Gaurela-Pendra Accident: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के अमरकंटक मार्ग पर तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा देखने को मिला। एक कार चालक की लापरवाही के कारण बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज गति से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के दौरान वहां मौजूद 6 साल का एक मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
Gaurela-Pendra Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अमरकंटक मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार लहराते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई। हादसे के समय एक 6 वर्षीय बच्चा भी घटनास्थल के पास मौजूद था। राहत की बात यह रही कि बच्चा समय रहते सुरक्षित बच गया और उसे किसी तरह की चोट नहीं आई।
Gaurela-Pendra Accident: घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार की रफ्तार थोड़ी और अधिक होती या उसका रुख बदल जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Gaurela-Pendra Accident: इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ नाराजगी है। उनका कहना है कि अमरकंटक मार्ग पर लगातार तेज गति से वाहन दौड़ाए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क पर प्रभावी निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here