HomeMadhya PradeshRewaRewa Crime News: क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी का मामला पूर्व जनपद...

Rewa Crime News: क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी का मामला पूर्व जनपद सदस्य विष्णु साकेत पर FIR दर्ज, ऑडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

Date:

Related stories

Rewa Crime News: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में क्षत्रिय समाज को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु साकेत के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मोबाइल बातचीत के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

Rewa Crime News: जानकारी के अनुसार, आरोप है कि पूर्व जनपद सदस्य विष्णु साकेत ने जोगनी हाई सरपंच रूप यादव के पति के मोबाइल से बातचीत के दौरान क्षत्रिय समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इस बातचीत का ऑडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

READ MORE: Indore Fake Currency Case: इंदौर सिंगापुर टाउनशिप में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार के फेक नोट बरामद

ऑडियो वायरल होते ही समाज में आक्रोश

Rewa Crime News: वायरल ऑडियो सामने आने के बाद क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर वायरल ऑडियो के साथ शिकायती आवेदन लेकर रायपुर कर्चुलियान थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण

Rewa Crime News: क्षत्रिय समाज द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु साकेत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी के प्रयास शुरू

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो और शिकायत को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

READ MORE: Niwari Assault Case: MP में ‘तालिबानी हंटर’ जैसी घटना शराब पीने से रोकने पर युवक पर बेल्ट से हमला, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

Rewa Crime News: पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here