Raisen Politics: रायसेन। कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए कमर कस ली है। बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एक निजी होटल में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक का मकसद साफ था – पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बिखराव खत्म करना। प्रदेश संगठन प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा पिछले चुनावों के तमाम मतभेद, गिले-शिकवे भुलाकर अभी से जुट जाओ। संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरेगा।
Raisen Politics: बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मंच से प्राण फूंके। सिलवानी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, विदिशा सीट के पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा, पूर्व विधायक बरेली देवेंद्र गडरवास, पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल, जिला संगठन कांग्रेस प्रभारी शैलेन्द्र पटेल समेत बड़ी तादात में नेता मौजूद रहे।
Raisen Politics: संगठन में निष्क्रिय लोगों को जगह देना गलत….
बैठक में कार्यकर्ताओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी। कई पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि “कांग्रेस पार्टी में बजाय सक्रिय कार्यकर्ताओं के, निष्क्रिय नेताओं को जिला कार्यकारिणी में मौका दिया गया है। ये पार्टी की गाइडलाइन और नीति के खिलाफ है।नेताओं ने संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की मांग की।
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों – रायसेन, सिलवानी, बरेली, उदयपुरा – से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या गिनाई और चुनावी रणनीति पर सुझाव दिए।
स्मार्ट मीटर पर हल्ला…किसान लाइन पर सवाल
बैठक में सबसे ज्यादा गुस्सा स्मार्ट मीटर को लेकर दिखा। कार्यकर्ता राजू मेहरा ने कहा “स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का शोषण है, ये लूटमार है। कांग्रेस जल्द ही इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।
किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकारों को घेरा….
किसानों के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। कांग्रेस नेता प्रताप भानु शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पूर्व बरेली विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास डॉ जीसी गौतम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह सोलंकी आदि नेताओं का कहना था “किसानों को हरेक मामलों में लाइनों में खड़ा किया जा रहा है। खाद के लिए लाइन, खाद बीज के लिए लाइन, मुआवजे के लिए लाइन। ये सरासर गलत है। किसान अन्नदाता है, उसे लाइन में खड़ा करना अपमान है।”
टिकट 6 महीने पहले घोषित करो, चारों सीट जीतेंगे ,….
आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव के रण को लेकर भी चुनावी रणनीति बनी। कांग्रेस नेता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच से मांग रखी कि “अगर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट 6 महीने पहले घोषित कर दिए जाएं, तो रायसेन जिले की चारों सीटें कांग्रेस जीत लेगी। समय से तैयारी होगी तो बूथ स्तर तक कार्यकर्ता मजबूत हो जाएगा। चुनाव प्रचार और जनसंपर्क में भी उम्मीदवारों को भरपूर समय मिलेगा।पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा और पूर्व विधायक देवेंद्र गडरवास ने कहा कि पार्टी हाईकमान तक ये बात पहुंचाई जाएगी।
Raisen Politics: एकता का संदेश, मैदान में उतरने का आह्वान ….
Raisen Politics: प्रदेश प्रभारी संजय दत्त , शैलेंद्र पटेल ने बैठक का समापन करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि “नेता छोटे-बड़े नहीं होते, संगठन सबको बराबर मानता है। आपस में बैठकर मतभेद सुलझाओ और बूथ-बूथ जाकर कांग्रेस का संदेश जन जन तक पहुंचाओ।”
बैठक में युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह सोलंकी, सेवादल अध्यक्ष मेघराज चौहान, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद खान, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, डॉ जीसी गौतम, राजीव पालीवाल, कविंद्र रघुवंशी, मुमताज खान, मलखान सिंह रावत, कामता प्रसाद राजोरिया, हकीम उद्दीन मंसूरी, लालजी राम ठाकुर, रामबाबू लोधी, राजेंद्र सिंह तोमर, संतोष शर्मा एडवोकेट, प्रभात चावला, होशियार सिंह ठाकुर, शुभम ठाकुर संतोष गोहिया, संदीप विश्वकर्मा एडवोकेट, श्याम लाल पंथी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस की बैठक के 6 बड़े मुद्दे – एकता का मंत्र: संजय दत्त बोले – गिले-शिकवे भुलाकर अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता
– संगठन सवाल: सक्रिय कार्यकर्ताओं की जगह निष्क्रिय नेताओं को कार्यकारिणी में जगह देने पर नाराजगी ।
– स्मार्ट मीटर: उपभोक्ता शोषण बिजली कंपनी की लूटमार का आरोप, कांग्रेस जल्द करेगी आंदोलन
– किसान मुद्दा: हर काम के लिए लाइन में खड़ा करना गलत, सरकार को घेरा
– चुनाव रणनीति: टिकट 6 महीने पहले घोषित करो, चारों विधानसभा सीट जीतने का दावा
– नेताओं की मौजूदगी: देवेंद्र पटेल, प्रताप भानु शर्मा, राजकुमार पटेल समेत सभी दिग्गज एक मंच पर
Raisen Politics: कांग्रेसियों ने- एकता का राग फिर अलापा….
Raisen Politics: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एक निजी होटल की चार दीवारों में कांग्रेस ने “एकता” का नारा गूंथा। बाहर स्मार्ट मीटर और किसान लाइन खाद बीज के लिए पर सरकार को घेरने का ऐलान। 2028 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, पर रायसेन की कांग्रेस ने मैदान अभी से संभाल लिया है।









