Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur Airport Name Change: जबलपुर एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, वीरांगना रानी दुर्गावती...

Jabalpur Airport Name Change: जबलपुर एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने की तैयारी; CM मोहन यादव ने की घोषणा

Jabalpur Airport Name Change: जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जबलपुर एयरपोर्ट का नाम अब वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Jabalpur Airport Name Change: वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का साहस, शौर्य और बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। जनभावनाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार एयरपोर्ट नामकरण का प्रस्ताव जल्द केंद्र को भेजेगी।

READ MORE: Cyber Crime Awareness MP: साइबर ठगी से बचाने MP पुलिस का बड़ा अभियान, शुरू हुआ ‘सेफ क्लिक 2.0’; 1930 नंबर पर शिकायत की अपील

रानी दुर्गावती के नाम पर होंगे कई प्रमुख स्थल

Jabalpur Airport Name Change: मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर और प्रस्तावित नए चिड़ियाघर का नाम भी वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का निर्णय लिया जा चुका है।

Jabalpur Airport Name Change: उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव का प्रतीक हैं। जब देशभर से आने वाले यात्री जबलपुर पहुंचेंगे तो उन्हें इस वीरांगना के अद्भुत इतिहास और गोंडवाना की गौरवशाली विरासत की जानकारी मिलेगी।

वीरांगना के शौर्य को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Jabalpur Airport Name Change: मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने साहस और संघर्ष से इतिहास में अमिट पहचान बनाई है। उनके बलिदान और वीरता को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

READ MORE: Ujjain House Collapse: उज्जैन में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर किशोर की मौत; 5 लोग गंभीर घायल

Jabalpur Airport Name Change: एयरपोर्ट का नामकरण होने के बाद जबलपुर की पहचान वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से और मजबूत होगी। राज्य सरकार की ओर से अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here