Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Mandsaur News: मंदसौर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अवैध एमडी फैक्ट्री...

Mandsaur News: मंदसौर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अवैध एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 14 किलो के करीब एमडी और केमिकल जब्त

Mandsaur News: बालचंद आसलिया \मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। नई आबादी थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 14 किलो तैयार एमडी ड्रग्स, बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ और ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी व उपकरण जब्त किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Mandsaur News:  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नई आबादी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक स्थान पर अवैध रूप से एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर दबिश दी और फैक्ट्री का खुलासा किया।

READ MORE: Jabalpur Airport Name Change: जबलपुर एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने की तैयारी; CM मोहन यादव ने की घोषणा

Mandsaur News:  छापेमारी के दौरान पुलिस को 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 9 किलो 109 ग्राम विभिन्न रासायनिक पदार्थ भी जब्त किए गए, जिनका उपयोग ड्रग्स निर्माण में किया जा रहा था।

Mandsaur News:  पुलिस ने मौके से ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले रिएक्टर, गैस पाइप लाइन, मोटर पंप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्लास्टिक ड्रम, बाल्टियां, केमिकल कंटेनर और अन्य तकनीकी सामग्री भी बरामद की है। जब्त सामान से यह स्पष्ट हुआ है कि यहां संगठित तरीके से मादक पदार्थ तैयार किए जा रहे थे।

Mandsaur News:  कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री कब से संचालित हो रही थी, तैयार ड्रग्स की सप्लाई किन राज्यों और शहरों में की जाती थी तथा इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Mandsaur News: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और ड्रग्स कारोबार से जुड़े पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

READ MORE: Singrauli Education Department Case: FIR और लोकायुक्त जांच के बीच पूर्व प्रभारी DEO को मिली नई जिम्मेदारी, सिंगरौली शिक्षा विभाग मामला फिर चर्चा में

Mandsaur News:  इस कार्रवाई को मंदसौर पुलिस की हाल के समय की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है, क्योंकि इससे बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बाजार तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here