Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Raisen News: रायसेन में जलभराव से भड़का जनआक्रोश, भोपाल-सागर रोड जाम, विधायक...

Raisen News: रायसेन में जलभराव से भड़का जनआक्रोश, भोपाल-सागर रोड जाम, विधायक कार्यालय के पास हालात बिगड़े, PWD अधिकारियों का घेराव

Raisen News: रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन शहर में बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या ने एक बार फिर लोगों का गुस्सा भड़का दिया। सांची विधायक Prabhuram Choudhary के कार्यालय श्रीराम परिसर के पास राधा प्रेस वाली पुलिया क्षेत्र में पानी ओवरफ्लो होने से आसपास के घरों में जलभराव हो गया। पहली ही तेज बारिश में घरों में पानी घुसने से नाराज रहवासियों ने सोमवार रात भोपाल-सागर रोड पर चक्का जाम कर दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

Raisen News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से इस क्षेत्र में ड्रेनेज और पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर वर्ष बारिश के दौरान हालात बिगड़ जाते हैं और घरों से लेकर दुकानों तक पानी भर जाता है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।

READ MORE: Umaria News: लापता किसान का कुएं में मिला शव, पास में बरामद हुई बाइक; तीन दिन से चल रही तलाश का दर्दनाक अंत, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Raisen News: प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण भोपाल-सागर रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात घंटों बाधित रहा।

Raisen News: सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री (ईई) बी.के. सूत्रकार मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ ने उनका घेराव कर लिया और तत्काल प्रभाव से पुलिया निर्माण की मांग रखी। लोगों ने स्पष्ट कहा कि सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित रूप में ठोस समाधान चाहिए।

Raisen News: स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने जल्द पुलिया निर्माण का आश्वासन दिया, जिसके बाद काफी देर की बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि हर साल दोहराई जाती है।

Raisen News: रहवासियों का आरोप है कि जब विधायक कार्यालय के पास ही जलभराव की गंभीर स्थिति है, तो पूरे शहर की स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। खासकर वार्ड-15 और महामाया चौक जैसे निचले इलाकों में हर बारिश में हालात बिगड़ जाते हैं। व्यापारियों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ती हैं और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

READ MORE: Katni Police Assault: कटनी में कानून के रखवालों पर हमला डायल-112 के आरक्षक से बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Raisen News: फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक जमीन पर काम शुरू नहीं होता, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखने के मूड में हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here