Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh MP Crime News : खुद को सेना का जवान बताकर लूटी युवती...

MP Crime News : खुद को सेना का जवान बताकर लूटी युवती की आबरू…..

MP Crime News : खुद को सेना का जवान बताकर लूटी युवती की आबरू.....
MP Crime News : खुद को सेना का जवान बताकर लूटी युवती की आबरू.....

सिवनी। MP Crime News : खुद को सेना का जवान बताकर एक युवक ने पहले फेसबुक पर युवती से दोस्ती की, फिर झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर न सिर्फ युवती को ब्लैकमेल किया बल्कि उसकी सोने की चेन भी छीन ली।

MP Crime News : जानकारी के अनुसार, आरोपी अंकित मीणा मुरैना जिले के डिगवान झौरा का रहने वाला है। उसने खुद को आर्मी में तैनात बताकर पहले युवती को भरोसे में लिया और बताया कि वह फिलहाल अंबाला में पोस्टेड है। बाद में उसने शादी का झांसा देकर युवती से मिलने के लिए सिवनी बुलाया और होटल में शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया और उसे युवती के भाई को भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

घटना के बाद जब पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, तो वे तुरंत थाने पहुंचे। सिवनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और चोरी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here